फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman and girl killed after being hit by train

Jind News: ट्रेन की चपेट में आई महिला और बच्ची की मौत

Mon, 12 Feb 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Woman and girl killed after being hit by train
11जेएनडी22 : नरवाना का रेलवे जंक्शन, जहां पर हादसा हुआ है। संवाद
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर नरवाना स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला और 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। महिला और बच्ची के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उनकी पहचान हो सके। रेलवे पुलिस ने दोनों के शवों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में रखवाकर पहचान का प्रयास कर रही है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि नरवाना रेलवे स्टेशन के पास 40 वर्षीय महिला और 10 साल की बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी है। सूचना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर नरवाना के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। रेलवे पुलिस को मृतकों के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उनकी पहचान हो सके। मरने वाली महिला गुलाबी रंग की जर्सी पहनी हुई है और मटमैला शॉल ओढ़ रखी है, जबकि 10 वर्षीय बच्ची धारीदार पजामी, गुलाबी जैकेट और उसके नीचे लाल, सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। रेलवे पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रह है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी हो सकती हैं। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

11जेएनडी22 : नरवाना का रेलवे जंक्शन, जहां पर हादसा हुआ है। संवाद

11जेएनडी22 : नरवाना का रेलवे जंक्शन, जहां पर हादसा हुआ है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed