फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman accuses in-laws of molestation and confinement

Jind News: महिला ने ससुरालजनों पर छेड़छाड़ और बंधक बनाने के लगाए आरोप

Sun, 28 Sep 2025 08:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Sep 2025 08:40 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of molestation and confinement
अलेवा। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके देवर, सास और ससुर से परेशान होकर गांव छोड़कर नरवाना रह रही है। 25 सितंबर को वह ससुराल गांव में आई थी। इस दौरान देवर नवीन छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसने इसकी जानकारी सास रोशनी और ससुर ओमप्रकाश को दी तो उन्होंने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने के बाद किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर भाई को मायके फोन कर बुलाया। भाई ने ससुराल पहुंचकर उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि इस मामले में देवर के खिलाफ छेड़छाड़ करने और सास, ससुर के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed