{"_id":"6668c058ad16dc04cf09e7c9","slug":"woman-accused-of-stealing-electrical-wires-from-fields-in-kalavati-village-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-118346-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कलावती गांव में खेतों से बिजली के तार चोरी करने की आरोपी महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कलावती गांव में खेतों से बिजली के तार चोरी करने की आरोपी महिला काबू
विज्ञापन
जींद। कलावती गांव में किसान के खेत से 200 मीटर थ्री फेस की तार चोरी करने की आरोपी महिला बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी गीता को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस आरोपी महिला से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ने 15 मई को एक आरोपी पडाना निवासी धर्मबीर को भी काबू किया था।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि कलावती गांव निवासी कुसबीर सिंह ने पिल्लूखेड़ा थाना में दी शिकायत में बताया था कि उसका खेत कलावती से बिटानी रोड पर पड़ता है। 26 अप्रैल की सायं को छह बजे जब वह खेत में गया तो उसके खेत से ट्यूबवेल से 200 मीटर की थ्री फेस की तार गायब मिले। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में चोरी के आरोप में असंध तहसील के पडानी निवासी धर्मवीर का नाम आया था। जिसको गिरफ्तार कर पूछताछ की तो महिला गीता का नाम चोरी के आरोप में सामने आया। पुलिस ने महिला गीता को बुढ़ा बाबा बस्ती से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी कर बेची गई तार के पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं।