फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman accused of rape by a person who came to the hotel to drink tea

महिला का आरोप होटल में चाय पीने आए व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

Tue, 08 Jun 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of rape by a person who came to the hotel to drink tea
एक महिला ने जींद रोड बाईपास के नजदीक स्थित एक होटल में चाय पीने आए दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि बाईपास रोड पर उसका होटल है। जहां पर वह अपने पति के साथ काम करती है। सात जून की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे वह होटल में थी। उसी समय दो लोग चाय पीने के लिए आए। उसका पति कहीं चला गया पर चाय पीने आए दोनो व्यक्ति वही रहे। जब वह अंदर कमरे में काम कर रही थी, तो एक व्यक्ति ने आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि महिला 10 मार्च 2021 को शहर थाना में दुष्कर्म की झूठी शिकायत देकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये ऐंठने के मामले में रंगे हाथों पकड़ी जा चुकी है। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। शहर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस महिला ने फिर से झूठा मामला तो नहीं दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed