फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman accused of cheating in the name of sending her to Australia arrested

Jind News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of cheating in the name of sending her to Australia arrested
जींद। युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की आरोपी महिला करनाल जिला के घरौंडा निवासी नीरज सैनी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दनौदा निवासी विकास ने 5 सितंबर 2023 को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि करनाल जिला के घरौंडा की रहने वाली नीरज सैनी ने उसे फोन कर बातों में फंसा लिया और कहा कि वह उसको चार दिन में ऑस्ट्रेलिया भिजवा देगी। महिला ने उसे चार दिन के अंदर ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा भी दे दिया। कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि यह वीजा किसी दूसरे देश से निकलवाया हुआ है। भारत सरकार ने इसे स्वीकृति नहीं दी है। तब तक वह नीरज के बैंक खाते में एक लाख 70 हजार रुपये टिकट और होटल बुकिंग के नाम पर डाल चुका था। जब उसने नीरज सैनी और उसके पति अजय सैनी से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। दनौदा कलां चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके पति अजय सैनी और एजेंट का पता लगाकर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी।उ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed