फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman absconding with gold and silver ornaments on the pretext of doubling the jewelery

आभूषण दोगुना करने का झांसा देकर सोने-चांदी के गहने लेकर महिला फरार

Thu, 02 Sep 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman absconding with gold and silver ornaments on the pretext of doubling the jewelery
सोने और चांदी के गहनों को दोगुना करने का लालच देकर मखंड गांव की 10 महिलाओं के साथ अज्ञात महिला द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। महिला सोने, चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई है। पुलिस ने मखंड गांव की महिला रिंकू की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मखंड गांव की रिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक महिला ने सोने व चांदी के आभूषणों को दोगुना करने का लालच दिया। महिला के लालच में आकर आसपास की महिलाओं ने अपने सोना-चांदी के आभूषण दोगुना होने के लिए महिला को दे दिए। लेकिन महिला आभूषणों को लेकर फरार हो गई। अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। चौकी इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed