फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman absconding after taking loan of 40 lakhs on the documents of 70 women

Jind News: 70 महिलाओं के दस्तावेजों पर 40 लाख का ऋण लेकर महिला फरार

Fri, 09 Jun 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 09 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman absconding after taking loan of 40 lakhs on the documents of 70 women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। धमतान साहिब गांव की एक युवती ने 70 महिलाओं के दस्तावेजों पर 40 लाख रुपये का ऋण ले लिया और फिर गांव से फरार हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


धमतान साहिब निवासी आशीष देवी, रानी, बन्नी, महिंद्रा, निर्मला समेत 70 महिलाओं ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव की कमलेश अलेवा थाना क्षेत्र के गांव बिघाना गांव शादीशुदा है, जो पिछले काफी समय से अपने मायके में बेटे तथा बेटी के साथ रह रही है। कमलेश ने गांव की महिलाओं को सत्या कंपनी डीएफसी तथा एचडीएफसी बैंक से घरेलू ऋ ण दिलवाया था। उसने ऋ ण से संबंधित सभी दस्तावेज तैयार करवा लिए और उनके हस्ताक्षर भी करवा लिए थे। कमलेश पूरा रिकॉर्ड अपने पास रखती थी। कमलेश ने सोची-समझी योजना के तहत उनके खातों से 40 लाख रुपये निकलवा कर हड़प लिए। इसके बारे में उन्हें कमलेश ने कोई जानकारी नहीं दी, जिसके बाद कमलेश अपने परिवार समेत गांव से गायब हो गई। जब उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से कमलेश से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल फोन नंबर भी बंद मिला। ग्रामीणों ने जब कमलेश की ससुराल जाकर पूछताछ की तो उसका वहां पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कमलेश के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed