{"_id":"c6ae9b3900c651d21c0c26ba0573f045","slug":"withdrawl-1-5-lacs-fraudely-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 1.15 लाख का लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 1.15 लाख का लगाया चूना
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
हनुमान नगर नरवाना निवासी ओमप्रकाश ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को वह बिजली बिल भरने के लिए सुरजेवाला भवन के निकट स्थित एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गया।
उसके साथ खड़े युवक ने सहायता के नाम पर एटीएम ले लिया और पासवर्ड लगाकर पांच हजार रुपये की नकदी निकालकर उसे दे दी। इस दौरान युवक ने अपने पास मौजूद एटीएम से उसका कार्ड बदल लिया।
इसके बाद युवक ने उसके कार्ड से 15 से लेकर 18 जनवरी के बीच में एक लाख 15 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। अनपढ़ होने के चलते वह उसके मोबाइल पर आ रहे एसएमएस को पढ़ नहीं पाया।
विज्ञापन
इसी दौरान उसकी बेटी ने मेसेज देखा, तब पता चला। वह बैंक अधिकारियों से मिला तो बताया कि उसका एटीएम बदला जा चुका है और उसके खाते में फिलहाल 35 हजार रुपये ही बचे हैं।
उसने तुरंत ही एटीएम को बंद करवा दिया। तीन दिन के अंदर युवक ने उसके खाते से एक लाख 15 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पुलिस ने सफाई कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।