{"_id":"673b98fc0e6d119d2b0be234","slug":"withdrawal-of-rs-185-lakh-from-kcc-account-jind-news-c-199-1-sroh1009-125896-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: केसीसी खाते से निकाले 1.85 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: केसीसी खाते से निकाले 1.85 लाख रुपये
Tue, 19 Nov 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
जींद। सच्चाखेड़ा गांव के व्यक्ति के खाते से 185490 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सच्चाखेड़ा निवासी राजकुमार ने कहा कि उनका गांव के पीएनबी में कृषि कार्ड खाता खुला हुआ है। इसमें नेट बैंकिंग चलती थी। 13 नवंबर को उनके खाते से 65500 रुपये व कृषि कार्ड खाता से 59990 रुपये ट्रांजेक्शन किया गया। वहीं 14 नवंबर को 60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इस दौरान उन्होंने किसी को भी ओटीपी नहीं दिया है। अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 1,85,490 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए हैं। एएसआई जगदीप सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। संवाद