फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Withdrawal of 119998 rupees from a woman's bank account by cheating

धोखाधड़ी कर महिला के बैंक खाते से निकाले 119998 रुपये

Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of 119998 rupees from a woman's bank account by cheating
एक महिला के मोबाइल पर कॉल कर उसके खाते से 119998 रुपये निकालने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रोहतक रोड के सुनील कुमार ने बताया कि वह बिजली निगम में लाइनमैन है। उसकी पत्नी मनोज कुमारी घर पर रहती हैं। उसका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। 15 मार्च शाम को उसके मोबाइल नंबर पर अनजान व्यक्ति के नंबर से कॉल आई। जिसमें व्यक्ति ने कहा कि उसके बैंक खाते से 75 हजार रुपये निकाले गए हैं। इस पर उसकी पत्नी ने कहा कि वह अपने-आप चेक कर लेंगी। फिर उसके पास कॉल कर उसे फोन करके सारी बात बताई। उसके बाद फिर उसी नंबर से उसकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल आई। इस पर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है और निकाले गए रुपये वापस करवा रहा है। फिर बात करते-करते समय 50 हजार रुपये खाते में आ गए। उसने एटीएम में जाकर खाते की स्टेटमेंट देखी तो उसके बाद फिर उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। जिस पर अज्ञात ने कहा कि उसके खाते से दोबारा फिर रुपये कट रहे हैं। इसलिए ओटीपी बताओ, वह राशि कटने से रोक सकता है। उन्होंने ओटीपी बताने से मनाकर दिया। इसके बाद बकाया राशि की जांच की तो खाते से 119998 रुपये निकले हुए मिले। जांच अधिकारी एसआई वजीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed