फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   With the passion of Mian Singh, daughters are progressing in volleyball

जिले में कोच मियां सिंह ने10 वर्ष पहले वॉलीवाल की नर्सरी की थी शुरू, आज देश में हर जगह जीत रहे पदक

Mon, 30 May 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
With the passion of Mian Singh, daughters are progressing in volleyball
जींद। जिले में दस वर्ष पहले वॉलीबाल का कोई महिला खिलाड़ी नाम से भी नहीं जानती थी, लेकिन कोच मियां सिंह के मन में जनून था कि वह क्षेत्र में लड़कियों को भी आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने
विज्ञापन

उचाना में ही लड़कियों को वॉलीवाल का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी लड़की आगे आने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद भी उसने स्कूल व गांवों में जाकर लड़कियों को इस खेल के लिए प्रेरित किया और वह अपने मिशन में सफल हुए। आज अब उनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ियों के पदक जीतने की झडी लगाई हुई है।
विज्ञापन

कोच मियां सिंह वर्ष 2010 में हिसार में डीपी के पद पर नियुक्त थे। इस दौरान उनके मन में हिसार ही नहीं बल्कि अपने क्षेत्र में भी वॉलीबाल के खिलाड़ी तैयार करने की इच्छा हुई। इस दौरान उनके सामने बड़ी परेशानी यह थी कि उनको हिसार से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिदिन उचाना आना और जाना पड़ता था। पहले दो वर्ष में बड़ी मुश्किल से पांच ही लड़कियां इसे सीखने को आगे आईं। इसके बाद वह डीपी के पद से रिटायर्ड हो गए और पूरा ध्यान वॉलीबाल की तरफ लगा दिया । क्षेत्र की लड़कियों को इस खेल के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद खिलाड़ियों की संख्या मैदान में पूरी हुई तो उनकी टीम ने जिला और राज्य स्तर पर मेडल प्राप्त किए। जिससे उनका हौंसला बढ़ा तो फिर लगातार खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती गई। उनके द्वारा अब तक 50 से ज्यादा ऐसे खिलाड़ी तैयार किए गए हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक खेलकर पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
20 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक
कोच मियां सिंह ने बताया कि उनके द्वारा प्रशिक्षित 20 ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यूथ नेशनल टीम में भाग लेकर पदक प्राप्त किए। इसके अलावा दो लड़कियों का चयन इंडिया कैंप में हुआ तो तीन लड़कियां खेलो इंडिया में भी चयनित हुई हैं।

बाक्स
नौकरी भी लग चुकी है
मियां सिंह का दावा है किदस से ज्यादा लड़कियां सीआरपीएफ, एसएसबी, पुलिस में नौकरी लगी हैं,जबकि दो लड़कियां वालीबाल की कोच लगी हैं। इन लड़कियों से प्रेरणा लेकर अब क्षेत्र की लड़कियां लगातार इस खेल के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed