{"_id":"61292c4a8ebc3e14f006bdba","slug":"wires-of-two-power-houses-burnt-problem-due-to-interruption-of-power-supply-for-six-hours-jind-news-rtk622191331","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बिजली घरों के तार जले, छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बिजली घरों के तार जले, छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हुई परेशानी
विज्ञापन
बिजली फाल्ट को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
सेक्टर आठ और पांडु पिंडारा स्थित पावर हाउस में केबल जलने से शहर में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सेक्टर आठ और पांडु पिंडरा पावर हाउस से सप्लाई बाधित होने के कारण सेक्टर 6,8,9,10, 11, गोहाना रोड, सफीदों रोड, रधाना, खरकरामजी गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि प्राथमिकता के आधार पर नागरिक अस्पताल और लघु सचिवालय की सप्लाई को दूसरे पावर हाउस से जोड़कर सुचारु रूप से जारी रखा गया। दोपहर एक बजे के बाद सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। छह घंटे बिजली नहीं आने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। वहीं बिजली नहीं आने के कारण इंटरनेट व कैफे की दुकानों पर कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने आए विद्यार्थियों को भी दिक्कत हुई। पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। गर्मी बढ़ने के कारण लोग फिर से पंखे और कूलर का सहारा ले रहे हैं। बिजली निगम अपने स्तर पर हर रोज परमिट लेकर जिलेभर के विभिन्न पावर हाउस की मरम्मत कर रहा है। लेकिन गर्मी के कारण केबल बार-बार जल रहे हैं। फ्यूज उड़ रहे हैं। इसी का एक नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। गर्मी के कारण सेक्टर आठ और पिंडारा स्थित पावर हाउस के केबल जल गए। दोपहर एक बजे के बाद सप्लाई शुरू होते ही एक साथ कूलर, पंखे व एसी चलने से लाइन पर लोड बढ़ गया और फिर से फ्यूज उड़ने लगे। ऐसे में शुक्रवार के दिन बिजली सप्लाई सुचारु रूप से जारी रखने के लिए बिजली निगम के कर्मचारियों को काफी पसीना बहाना पड़ा।
आज तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
132 केवी सब स्टेशन पर शनिवार को मरम्मत का कार्य चलेगा, जिसकी वजह से सुबह 8 से लेकर सुबह 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसई श्यामबीर सैनी ने कहा कि जलालपुर खुर्द, ईंटल, ईक्कस, संगतपुरा, लोको कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी, राजेंद्र नगर, औद्योगिक क्षेत्र, वीटा प्लांट, हांसी रोड, विकास नगर, शर्मा नगर, गुप्ता कॉलोनी, देवीलाल चौक, राम नगर, सुभाष नगर, आत्मा नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
केबल जल जाने के कारण बिजली सप्लाई आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सप्लाई शुरू करवा दी गई थी। सप्लाई शुरू करने में कर्मचारियों को समय लग गया। जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। बिजली निगम के पास लोगों के लिए पर्याप्त बिजली है। कभी-कभी कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। हालांकि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान किया जाता है। -श्यामबीर सैनी, एसई, बिजली निगम जींद।