फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wine women break contract

शराब ठेके पर महिलाओं की तोड़ फोड़

Sat, 03 May 2014 01:07 AM IST
Updated Sat, 03 May 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
गांव काब्रच्छा में 72 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद भी शराब सब बैंड को न हटाने पर शुक्रवार को गांव की महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और सब बैंड पर पहुंच कर महिलाओं ने तोड़ फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने सब बैंड के अंदर रखी शराब और बियर की बोतलों को बाहर फेंक दिया। महिलाओं के उग्र तेवर को देखते हुए शराब ठेकेदार पहले ही सब बैंड को बंद कर वहां से फरार हो गया थे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से काब्रच्छा गांव की महिलाएं और युवा सब बैंड को गांव से बाहर ले जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीण भी शराब ठेकेदारों से इस बारे में कई बार आग्रह कर चुके थे, लेकिन ठेकेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। शराब ठेकेदारों की मनमर्जी से परेशान होकर शुक्रवार को महिला, ग्रामीण, युवा तारखा लिंक मार्ग को जाने वाले चौराहे के पास एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां स्थित शराब के सब बैंड को लेकर पहले जमकर नारेबाजी की। बाद में महिलाएं शराब के सब बैंड पर पहुंच गई। सब बैंड पर तैनात लोगों को पहले ही इसकी भनक लग गई थी और वह सब बैंड में ताला लगाकर वहां से फरार हो गए थे। शराब ठेके को लेकर महिलाओं में इतना गुस्सा था कि उन्होंने आव देखा न ताव सब बैंड पर लगे ताले को तोड़ दिया और जमकर तोड़-फोड़ की। यहां रखी शराब, बियरों की पेटियों को बाहर फेंक दिया।   
महिलाओं के आरोप
मूर्ति, राजबाला, बिमला, राजपति ने कहा कि गांव के शराब के सब बैंड के चलते यहां हर समय शराबियों की भीड़ रहती थी। सड़कों पर शराबियों का कब्जा रहता है। सड़क पर बैठे शराबी स्कूल जाने वाली छात्राओं और खेतों में जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं।
शराबियों के चलते तो महिलाओं ने खेतों तक में जाना बंद कर दिया था। गांव में युवा, ग्रामीण भी शराब पीने लगे थे। इस पर महिलाओं ने फैसला लिया की गांव में शराब बैंड नहीं रहेगा। महिलाओं ने साफ कहा कि गांव के आसपास किसी भी सूरत में सब बैंड नहीं खुलने देंगे। प्रशासन अगर किसी तरह की कार्रवाई भी करता है तो गांव के लोग उसे सहन नहीं करेंगे। गांव के लोगों द्वारा जो किया गया वह पूरे गांव का फैसला था। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में शराब का बस बैंड के चलते युवा पीढ़ी और पुरुष शराब के आदी होते जा रहे थे। जिसके चलते गांव में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहा है और गांव की शांति भी भंग हो रही है।
आसपास के गांव में भी नहीं कोई सब बैंड
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास कोई शराब का सब बैंड नहीं है। सुदकैन कलां, तारखां, लोधर में शराब के सब बैंड नहीं होने के चलते यहां सुबह होते ही आसपास के गांव के लोग भी शराब लेने पहुंच जाते थे। शाम को तो सड़क पर रेहड़ी लगा कर बाजार लग जाता था। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, छात्राओं को होती थी।

पंचायत ने सर्वसम्मति से लिया था फैसला
गांव काब्रच्छा में तीन दिन पहले पंचायत हुई थी। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि गांव के आसपास  शराब के सब बैंड को नहीं चलने दिया जाएगा। गांव में अवैध खुर्दों पर रोक लगाते हुए ग्रामीणों ने खुर्दों पर शराब बेचने पर 11 हजार रुपये जुर्माना, शराब पीकर घूमने पर 1100 रुपये जुर्माना लगाने का फैसला लिया।

शराब ठेकेदार ने लूटपाट के लगाए आरोप
काब्रच्छा गांव में चल रहे सब बैंड के मालिक कर्मबीर ने आरोप लगाया कि एक मई शाम सब बैंड पर ताला लगा दिया था। शुक्रवार सुबह गांव के जगपाल, श्योपाल, सुरेंद्र, शुली सहित 10 से 15 ग्रामीण पहुंचे। यहां ताला तोड़ कर देशी शराब ठेका बोतल 446, अध्धे 210, पव्वे 390, बियर 199, नकदी 500 रुपये ले गए। इस दौरान सब बैंड के अंदर रखा इंन्वर्टर, फ्रीज और अन्य सामान को भी तोड़ दिया।


शिकायत पर होगी कार्रवाई
उचाना थाना प्रभारी महेंद्रपाल ने बताया कि शराब ठेकेदार ने जो शिकायत दी है। डीएसपी जींद सुरेंद्र सिंह को दी है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed