{"_id":"652446de2cab4c1e8b0df3b8","slug":"win-prize-by-uploading-gst-bill-on-portal-dc-jind-news-c-199-1-jnd1001-6907-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी बिल पोर्टल पर अपलोड कर जीतें इनाम : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी बिल पोर्टल पर अपलोड कर जीतें इनाम : डीसी
Tue, 10 Oct 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सरकार की मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना के तहत आमजन 200 रुपये या इससे अधिक का जीएसटी बिल पोर्टल पर अपलोड कर एक करोड़ रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं। योजना का उद्देश्य टैक्स चोरी को रोकना और आम लोगों को जीएसटी बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह जानकारी डीसी इमरान रजा ने दी।
डीसी ने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे दुकानदार से खरीदे गए सामान का बिल अवश्य प्राप्त करें। व्यापारियों से कहा कि वे ग्राहकों को बिल अवश्य दें। उन्होंने बताया कि सरकार ने ग्राहकों को प्रोत्साहित करने और जीएसटी बिलों में बढ़ोतरी के लिए के लिए मेरा बिल मेरा अधिकार योजना लागू की है। इस योजना के तहत जीएसटी बिल अपलोड करने वाले नागरिकों को जीतने पर एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। मेरा बिल मेरा-अधिकार योजना के तहत लोगों को एक करोड़ इनाम के साथ कई और इनाम भी मिलेंगे। योजना में हर महीने सरकार 800 लोगों को चुनेगी। ये 800 लोग वे होंगे जो हर महीने अपना जीएसटी बिल अपलोड करेंगे। इन 800 लोगों को दस हजार रुपये का इनाम मिलेगा। इन 800 लोगों के अलावा सरकार द्वारा दस ऐसे लोगों का चयन किया जाएगा, जिन्हें इनाम स्वरूप दस लाख रुपये की राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक करोड़ रुपये की राशि का लाभ दो लोगों को मिलेगा।