{"_id":"6700306f59ff07f37405ff4f","slug":"will-strengthen-the-foundation-of-students-through-skill-jind-news-c-199-1-sroh1009-123979-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों की बुनियाद निपुण से करेंगे मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों की बुनियाद निपुण से करेंगे मजबूत
Fri, 04 Oct 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) एफएलएन पहल पर एक अध्ययन कर रही है। इसके तहत प्रदेश के निपुण मिशन को भी अध्ययन में शामिल किया जाएगा। इस अध्ययन में एनसीईआरटी टीम की एक बैठक होगी। इसमें डाइट प्राचार्य, सात बीआरपी, दस स्कूल प्रमुख व दस शिक्षक शामिल होंगे। अक्तूबर के अंत में यह बैठक होगी।
इसमें नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों से एनसीईआरटी की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न पहलुओं पर जानकारी हासिल की जाएगी। प्राथमिक कक्षाओं में निपुण हरियाणा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्राथमिक कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर कार्य किया जा रहा है। निपुण हरियाणा के तहत विद्यार्थियों को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए प्रिंट रिच गतिविधियां भी शामिल हैं। इसी के तहत विद्यार्थियों को भाषा के विभिन्न पहलुओं जैसे धारा प्रवाह पढ़ना, शब्द पहचान, अक्षर ज्ञान और ध्वनि जागरूकता से परिचित करवाए जाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। इनमें विद्यार्थियों को अपने से बड़ों और व अन्य विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने, खुद को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने और आत्मविश्वास से संवाद करने के अवसर दिए जाने की गतिविधियां भी शामिल हैं। ऐसे में यह बैठक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में काफी उपयोगी साबित होगी।
निपुण हरियाणा के तहत विद्यार्थियों के विकास पर होगी चर्चा
नई शिक्षा नीति के तहत एनसीईआरटी अक्तूबर माह के अंत में बैठक करेगी। इसमें निपुण हरियाणा के तहत विद्यार्थियों के विकास को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। इसमें डाइट प्रिंसिपल, बीआरसी, स्कूल प्राचार्य व अन्य शिक्षक शामिल होंगे। -राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला, को ऑर्डिनेटर।