फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will raise the issue of taking away the power of Sarpanchs in Rajya Sabha: Deepender Hooda

राज्यसभा में उठाएंगे सरपंचों की शक्ति छीनने का मुद्दा : दीपेंद्र हुड्डा

Wed, 01 Mar 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Will raise the issue of taking away the power of Sarpanchs in Rajya Sabha: Deepender Hooda

विज्ञापन
सफीदों।प्रजातंत्र में पंचायती राज प्रणाली काफी महत्वपूर्ण होती है लेकिन सरकार इस प्रणाली को तहसनहस करने में जुटी है। सरपंचों की शक्ति छीनने का मुद्दा जल्द ही राज्यसभा में उठाएंगे। इसके लिए राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखा है। ये बातें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को धरनास्थल पर पहुंचकर सरपंचों का समर्थन देते हुए कहीं।
उनके साथ स्थानीय विधायक सुभाष गांगोली और सरपंच एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष निरवैर सिंह खरकड़ा मौजूद थे। इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे खुद और पूरी कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सरपंचों के साथ खड़ी है। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी सरपंचों के मुद्दे को उठा रहे हैं। कहा कि जनता इस विश्वास के साथ सरपंचों को चुन कर भेजती है कि उनके गांवों का विकास होगा लेकिन हरियाणा सरकार ने ग्राम पंचायतों के अधिकारों में कटौती कर रही है। ई-टैंडरिंग कानून के कारण पंचायतें अपने स्तर पर गली तक नहीं बनवा पाएंगी। इस प्रकार के कानून से ग्रामीण विकास पूरी तरह ठप जाएगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था तार-तार हो जाएगी।
विज्ञापन

ऐसा करके हरियाणा सरकार सरपंचों से गांव में विकास कार्य करवाने का अधिकार ही नहीं छीन रही है बल्कि उन्हें अफसरशाही के अधीन करना चाहती है। हरियाणा सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रदेशभर में सरपंच धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से सरपंचों की मांगों को तत्काल प्रभाव से मानने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed