{"_id":"6553bd2109a0b45dcf01dda6","slug":"will-provide-justice-not-politics-in-the-name-of-girl-students-jind-news-c-199-1-jnd1001-8738-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्राओं के नाम पर राजनीति नहीं बल्कि इंसाफ दिलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्राओं के नाम पर राजनीति नहीं बल्कि इंसाफ दिलाएंगे
विज्ञापन
उचाना। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि क्षेत्र के राजकीय स्कूल में प्रिंसिपल की ओर से छात्राओं के साथ की गई छेड़छाड़ के आरोपों के मामले में खाप, पंचायतें और किसान संगठन कोई राजनीति नहीं करता है। हमारी सोच है कि छात्राओं को इंसाफ मिले। आजाद पालवां में मंगलवार को सर्व जातीय दाडन खाप चबूतरा पालवां के प्रधान की ओर से किसान, खाप नेताओं पर छात्राओं के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाने का जबाव दिया। उन्होंने कहा कि जो घिनौनी हरकत प्रार्चाय ने की गई है जिसकी शिकायत खुद छात्राओं ने पत्र के माध्यम से पीएम, राष्ट्रपति, सीएम, महिला आयोग की। महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करवाने के साथ-साथ प्राचार्य को गिरफ्तार करवाने में अहम भूमिका अदा की। इस मामले को लेकर जो एसआईटी गठित की गई है उसकी जगह नई एसआईटी बनाई जाए। हमारा उद्देश्य है कि जो दोषी हैं वह बचे नहीं जो निर्दोष है वह फंसे नहीं। उचाना क्षेत्र के राजकीय स्कूल में छह साल प्राचार्य के तौर पर कार्यरत रहे प्राचार्य के पिछले स्कूलों में हुई पोस्टिंग की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को जो महापंचायत हुई थी उसको लेकर सभी को निमंत्रण दिया गया था। इस महापंचायत में तीन प्रस्ताव पारित किए गए थे। आरोपित प्राचार्य के केस की पैरवी वकीलों से न करने की अपील करने, डीसी, एसपी से मिलकर पुलिस जांच में जो त्रुटि है उनको दूर करवाने, प्राचार्य का सहयोग करने वालों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
आज डीसी, एसपी से मिलेंगे खाप नेता व किसान
पालवां ने कहा कि 15 नवंबर को डीसी, एसपी जींद से किसान, खाप नेता मिलेंगे। अब तक उनकी नजर में जो-जो खामियां रही हैं जांच के दौरान उसको लेकर दोनों अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। इस मामले में अगर ऐसे ही जांच चलती रही तो दाडन खाप के पालवां चबूतरे पर पूरे प्रदेश की महापंचायत बुलाएंगे। सभी खाप-पंचायतों के साथ-साथ किसान, सामाजिक संगठनों को निमंत्रण दिया जाएगा। बेटियों के इंसाफ की लड़ाई के लिए चाहे कितना बड़ा आंदोलन करना पड़े पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर खेड़ा खाप सचिव राममेहर बुड़ायन, बीरा करसिंधु, सिक्किम सफा खेड़ी, शीला छातर, मिया दरोली, राजेंद्र उचाना खुर्द, जोधा सेढ़ा माजरा, अमरजीत खटकड़, जंगीर पालवां, लीला सेढ़ा माजरा, पं. फकीरचंद, फूल सिंह अलीपुरा मौजूद रहे।
मेरा व्यक्ति नहीं खाप का बयान : सूरजभान
सर्व जातीय दाडन खाप चबूतरा पालवां प्रधान सूरजभान घसो ने कहा कि किसी राजनीति से प्रेरित होकर बयान नहीं दिया है। जो बयान दिया है वो खाप का बयान है ये व्यक्तिगत बयान नहीं है। पहले की तरह वो अब भी कहते है कि छात्राओं के नाम पर राजनीति न की जाए। कोई भी नेता इस बयान के पीछे नहीं है। जो इस तरह के आरोप लगा रहे है ये उनका खुद का विवेक है।