फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will never forget the support given in the movement: Palwan

आंदोलन में दिया साथ कभी नहीं भूलेंगे : पालवां

Sat, 18 Dec 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Will never forget the support given in the movement: Palwan
उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर में शुक्रवार को आढ़तियों व किसानों की मीटिंग हुई। इसमें किसान आंदोलन में आढ़तियों द्वारा किए गए सहयोग पर आभार प्रकट किया। किसान नेताओं ने भारत बंद में किसान, मजदूर का साथ देते हुए बाजारों में दुकान बंद रखने पर व्यापारियों का आभार भी प्रकट किया।
विज्ञापन

भाकियू (चढूनी) जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने कहा कि एक साल से अधिक समय तक चले किसान, मजदूर के आंदोलन में उचाना मंडी में आढ़तियों ने पूरा सहयोग दिया। दिल्ली बॉर्डर पर भंडारा शुरू करने, पानी, दूध मुहैया करवाया तो खटकड़ टोल पर हैंडवॉश के लिए पानी की टंकी, मास्क पहुंचाए। शुगर मिल झांज के पास चल रहे भंडारे में भी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जो हाईवे पर मंडी के पास भंडारा, डीजे लगाने के साथ-साथ किसानों पर फूलों की वर्षा की उसकी सराहना पंजाब के किसानों द्वारा की गई। एक सप्ताह से अधिक समय तक यहां पर भंडारा चलाया। आढ़तियों ने इस आंदोलन में जो सहयोग दिया किसान, मजदूर उसको कभी नहीं भूलेगा। किसान, मजदूर, आढ़ती एक ही है। सरकार ने इनके वर्षों से चले आ रहे संबंधों को तोड़ने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। पहले की तरह भविष्य में भी ये रिश्ते कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed