फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will get rid of the jam near Devi Lal Chowk

देवीलाल चौक के पास लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

Sat, 05 Nov 2022 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Will get rid of the jam near Devi Lal Chowk
देवीलाल चौक के पास लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

-चार साल में अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा
-दो करोड़ 31 लाख रुपये की राशि हुई है खर्च
जींद। शहर के बीच में देवीलाल चौक के पास बची एकमात्र रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को चार साल बाद अब जाम से मुक्ति मिल जाएगी। इस फाटक के पास बन रहे रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसी महीने इस अंडरपास का उद्घाटन होने की संभावना है।
अंडरपास का कार्य 2019 में शुरू हुआ था, जो 2020 में पूरा होना था। तीन बार इसकी डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिवाली से पहले रेलवे अंडरपास शुरू होना था लेकिन अभी तक नहीं हुआ। अब उम्मीद है कि इसी महीने इसका उद्घाटन हो जाएगा। इस पर दो करोड़ 31 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है।
विज्ञापन

जींद शहर की सभी रेलवे फाटकों से लोगों को मुक्ति मिल गई है। केवल देवीलाल चौक के पास जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर फाटक से मुक्ति नहीं मिल पाई है। इस रेलवे फाटक से मुक्ति दिलाने के लिए 2019 देवीलाल चौक के पास यू आकार के रेलवे अंडरपास का निर्माण शुरू किया था। तीन साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है जबकि इस अंडरब्रिज का कार्य 2020 में ही पूरा होना था। इसमें कभी कोरोना तो कभी बजट के कारण देरी होती रही। पहले जिस ठेकेदार ने कार्य शुरू किया था, उसने बीच में छोड़ दिया। अब दूसरे ठेकेदार को कार्य दिया गया है। फिलहाल इस अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल इसकी फिनिसिंग ही बाकी है, जो इसी महीने पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि इसी महीने इस अंडरपास का उद्घाटन करके लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

320 मीटर होगी लंबाई
इस अंडरब्रिज की लंबाई 320 मीटर होगी जबकि 10.67 मीटर चौड़ाई होगी। यह अंडरब्रिज 4.88 मीटर ऊंचा होगा। इसे यू आकार दिया गया है ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो और यहां जाम भी नहीं लगे। यह अंडरब्रिज देवीलाल चौक से रोहतक रोड, भिवानी रोड, हांसी रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत से भरा होगा।
घंटों तक फंसे रहते थे वाहन
जींद-पानीपत-सोनीपत रेलवे लाइन पर जब भी रेलगाड़ी आती है तो रेलवे फाटक बंद हो जाती थी। यहां अगर 15 मिनट भी फाटक बंद हो जाए तो सैकड़ों की संख्या में वाहन जमा हो जाते थे। फाटक खुलने के बावजूद यहां घंटों तक वाहन फंसे रहते थे, क्योंकि यहां पर रास्ता बाजार की तरफ जाता है। इसके अलावा यहां से पुरानी अनाजमंडी व काठ मंडी की तरफ भी रास्ता जाता है। यदि कोई ट्रेक्टर या काठ मंडी में जाने वाला ट्रक फंस जाए तो समझो दो घंटे रास्ता ब्लॉक हो गया। इसी जाम से निजात दिलाने के लिए आरयूबी का निर्माण किया गया है।

आरयूबी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे दिवाली से पहले शुरू करना था लेकिन कुछ कारणों से शुरू नहीं हो पाया। अब जल्द ही इसका उद्घाटन करवाकर इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके ऊपर टीन लगाई जाएंगी, ताकि बरसात का पानी अंदर नहीं घुसे।
-अजय माइकल, रेलवे पीआरओ, दिल्ली डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed