फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wife's life was taken due to illegal relationship

Jind News: अवैध संबंध के कारण ली थी पत्नी की जान

Thu, 24 Nov 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wife's life was taken due to illegal relationship
जुलाना। ईंट भट्ठे की महिला मजदूर का हत्या उसका पति ही निकला। अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी की जान ले ली और शव को शामलो कलां गांव स्थित खेल स्टेडियम के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। गिरफ्तार बिहार निवासी आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए यह खुलासा किया। उसने बताया कि दोनों ने इकट्ठे बैठकर शराब पी थी। अवैध संबंध को लेकर कहासुनी के दौरान उसने लात-घुसों एवं कोहनी से हमला कर पत्नी की जान ले ली। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

22 नवंबर को शामलो कलां गांव में ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला का शव खेल स्टेडियम के पास झाड़ियों में मिला था। उसके मुंह और नाक पर चोट के निशान थे। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। महिला की शिनाख्त बिहार निवासी के रूप में हुई थी। शव के पास पति नशे की हालत में पड़ा मिला था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या करने का कारण पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध होना बताया।
विज्ञापन

बाक्स
शराब के लिए अन्य व्यक्तियों से बनाती थी संबंध
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी शराब की आदी थी। शराब के लिए ही वह अन्य व्यक्तियों से अवैध संबंध बनाती थी। उसने कई बार पत्नी को रोका और समझाया लेकिन वह नहीं मानी। दोनों ने एक साथ शराब पी रहे थे कि इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट हुई जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर पत्नी की हत्या की बात कबूल की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।-समरजीत, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed