फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wife burnt by diesel

पत्नी पर डीजल छिड़कर आग लगाई

Sat, 28 Jun 2014 12:36 AM IST
Jind Amar Ujala Bureau
Jind Amar Ujala Bureau Updated Sat, 28 Jun 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के देवीलाल नगर में घरेलू कलह के दौरान पति ने डीजल छिड़कर पत्नी को आग लगा दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

देवीलाल नगर निवासी सुशीला (23) ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जून की शाम को उसका पति वीरेंद्र के साथ झगड़ा हो गया। इसी दौरान वीरेंद्र ने घर में रखा डीजल उसके ऊपर डाल दिया और आग लगा दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


 इसके बाद उपचार के लिए उसको अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का बयान दर्ज किए। पुलिस ने सुशीला की शिकायत पर आरोपी पति वीरेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि महिला ने अपने ही पति पर डीजल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed