{"_id":"61bf4138d01be33d0e29539d","slug":"who-played-a-leading-role-in-the-farmers-movement-were-honored-in-jind-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जींद: आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले किसानों को किया सम्मानित, 22 देशों से आया जल महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर चढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले किसानों को किया सम्मानित, 22 देशों से आया जल महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर चढ़ाया
Sun, 19 Dec 2021 07:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 19 Dec 2021 07:57 PM IST
सार
जींद की शिव कॉलोनी स्थित भाकियू कार्यालय में सम्मान समारोह हुआ। 22 देशों से आए जल को मटकी में डालकर महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर चढ़ाया गया।
विज्ञापन
22 देशों से आए जल की मटकी को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रत्नमान को सौंपते हुए किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पिछले एक वर्ष तक कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की समाप्ति के बाद रविवार को हरियाणा के जींद में शिव कॉलोनी स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसमें आंदोलन के दौरान 22 देशों से आए जल को मटकी में डालकर महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर चढ़ाया गया। किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में एक वर्ष तक चले आंदोलन को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने के निर्णय लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या: ताऊ के लड़के की तेरहवीं की क्रिया छोड़ दुकान पर जाकर निगल लिया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
रविवार को भाकियू कार्यालय में सम्मान समारोह किया गया और किसानों की जीत की खुशी में किसान नेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने भाकियू के जिला व राज्य स्तर के नेताओं को माला पहनाकर व चद्दर भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भाकियू के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने 22 देशों से आए जल को सभी बॉर्डरों से मटकी में एकत्रित किया और इस मटकी को कार्यालय में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर चढ़ाकर पुष्प अर्पित किए।
किसान नेता सुरेश कोथ को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी