फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two real brothers commit suicide in Jind of Haryana

दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या: ताऊ के लड़के की तेरहवीं की क्रिया छोड़ दुकान पर जाकर निगल लिया जहरीला पदार्थ 

Sun, 19 Dec 2021 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 07:19 PM IST
सार

दोनों भाई शादीशुदा थे। ताऊ के लड़के की तेरहवीं की क्रिया को छोड़कर गए थे और कुछ समय बाद जहरीला पदार्थ खाने सूचना मिली। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के कारण अभी सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Two real brothers commit suicide in Jind of Haryana
नागरिक अस्पताल परिसर में कार्रवाई करती हुई पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में सफीदों कस्बे के वार्ड चार निवासी दो सगे भाई 37 वर्षीय रणधीर व 33 वर्षीय जगदीश ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद दोनों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उनकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय दोनों भाइयों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों ने एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या क्यों की है। इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई। रविवार सुबह लगभग 11 बजे रणधीर व जगदीश के परिवार में ताऊ के लड़के की घर पर 13वीं की रस्म क्रिया चल रही थी।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को छोड़कर दोनों भाई नगर के रामपुरा रोड स्थित बाईपास पहुंचे और वहां स्थित किसी दुकान पर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ की एक डब्बी से दोनों भाइयों ने आधी-आधी मात्रा में निगल लिया। वहां पर मौजूद लोगों ने उनकी बिगड़ती हुई तबीयत को देखकर उनके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः रेलवे: ऊंचाहार एक्सप्रेस एक ताे  आम्रपाली एक्सप्रेस तीन मार्च तक रद्द, धुंध की वजह से हो रही देरी के कारण उठाया कदम

जब तक परिजन उनके पास पहुंचे तो वह बेसुध हो चुके थे। जहां से परिजन दोनों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आए तो चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय दोनों भाइयों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जहां से दोनों को वापस नागरिक अस्पताल में लाया गया। इस दौरान सफीदों शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

रणधीर कंपनी में करता था काम तो जगदीश मजदूरी

मृतक रणधीर सफीदों की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था, जबकि जगदीश मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। दोनों भाई शादीशुदा थे। दोनों के पास एक-एक बेटा व एक-एक बेटी है। दोनों भाइयों की मौत के बाद अब परिवार सदमे में है। छोटे बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी उनकी मां के सिर पर आ गई। 

दोनों भाइयों ने किस कारण से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। इसके बारे में फिलहाल कोई सुराग सामने नहीं लगा। इस मामले में परिजनों के बयान पर इतेफाकिया कार्रवाई कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। - कृष्ण कुमार सफीदों थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed