Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
When the cow devotees talked about taking the cows and Nandis out of Nandishala, the administration swung into action.
{"_id":"610ad9f38ebc3e311e567104","slug":"when-the-cow-devotees-talked-about-taking-the-cows-and-nandis-out-of-nandishala-the-administration-swung-into-action-jind-news-rtk619992055","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो भक्तों ने गायों और नंदियों को नंदीशाला से बाहर निकालने की बात कही तो हरकत में आया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो भक्तों ने गायों और नंदियों को नंदीशाला से बाहर निकालने की बात कही तो हरकत में आया प्रशासन
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
नंदीशाला में नगर परिषद द्वारा डाली गई मिट्टी का निरीक्षण करते राघवानंद महाराज। संवाद
- फोटो : Jind
Link Copied
जयंती देवी मंदिर के सामने स्थित अस्थायी नंदीशाला में गोवंश के लिए तीन दिन के अंदर व्यवस्था नहीं होने पर गो भक्तों ने गायों और नंदियों को नंदीशाला से बाहर निकालने की बात कही थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को नगर परिषद द्वारा नंदीशाला में मिट्टी डलवाने का काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
राघवानंद महाराज व जगतानंद महाराज ने कहा कि अभी नंदीशाला में बहुत काम होना बाकी है। गो भक्तों द्वारा नंदियों और गायों को नंदीशाला से बाहर निकालने की घोषणा के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जबकि यह राहत कार्य बहुत पहले शुरू हो जाना चाहिए था। वहीं तीन दिन पहले जब गो भक्तों द्वारा जाम लगाया गया था तो प्रशासन द्वारा नंदीशाला में पर्याप्त व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था। इसमें रात के समय गोवंश के लिए फोगिंग करने का आश्वासन भी प्रशासन द्वारा दिया गया था, लेकिन फॉगिंग का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। मिट्टी डालने का काम भी गोभक्तों द्वारा गोवंशों को नंदीशाला से बाहर निकालने की बात कहने के बाद हुआ है। गोवंशों के लिए जल्द से जल्द फॉगिंग कार्य शुरू करवाना चाहिए। वहीं नए डीसी आने के बाद नंदीशाला में फैली अव्यवस्था के बारे में उन्हें अवगत करवाया जाएगा। अभी बहुत सारी कमियां हैं, जिन्हें दूर किया जाना है। गो भक्त सुमित लाठर ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को इस समय आगे आना चाहिए ताकि गोवंश की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।