फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   wheb bike stopped circling in the street, the women died due to my brick

बाइक पर गली में चक्कर लगाने से रोका तो मारी ईंट, लगने से महिला की मौत

Mon, 30 Sep 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
wheb bike stopped circling in the street, the women  died due to my brick
गली में मोटरसाइकिल पर चक्कर लगाने से मना करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद मामले में कार्रवाई - फोटो : Jind
गली में मोटरसाइकिल पर चक्कर लगा रहे युवक को रामरती (62) ने रोका तो इसे लेकर उनका विवाद हो गया। इस पर गुस्साए युवकों ने ईंट बरसानी शुरू कर दी। जिसमें से एक ईंट महिला को जा लगी और उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना छातर गांव में रविवार देर शाम की है।
विज्ञापन

मृतका के बेटे तकदीर ने कहा कि उसके पड़ोसी सुरेंद्र के घर कार्यक्रम था। यहां सुरेंद्र के रिश्तेदार भी आए हुए थे। सुरेंद्र का साला बेलरखां गांव निवासी कमल गली में मोटरसाइकिल पर तेज गति से चक्कर लगा रहा था। कई बार चक्कर लगाने पर जब उसकी मां रामरती ने उसे रोका तो कमल अपने जीजा सुरेंद्र, कृष्ण व दो अन्य व्यक्तियों को लेकर घर पहुंच गया। कमल ने लाठी ले रखी थी तो सुरेंद्र, कृष्ण व दो अन्य व्यक्ति अपने हाथों में ईंटे थी। इन्होंने आते ही घर पर ईंट बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान सुरेंद्र द्वारा फेंकी गई ईंट उसकी मां को लगी, जिससे वह घायल हो गई। झगड़ा होता देखकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग गए। पड़ोसियों की मदद से उसने अपनी मां को उचाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार रात को शव नरवाना के नागरिक अस्पताल में रखा गया और सुबह पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मृतका के बेटे तकदीर की शिकायत पर छातर निवासी कृष्ण, सुरेंद्र सहित बेलरखां निवासी कमल को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका रामरती के बेटे तकदीर की शिकायत पर छातर गांव के कृष्ण, सुरेंद्र और बेलरखां गांव निवासी कमल सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
-बलदेव राज, एसआई, थाना उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed