{"_id":"66369be8f4d99449a40f8804","slug":"wheat-arrival-reduced-only-lifting-will-happen-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-116603-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गेहूं की आवक हुई कम, आज सिर्फ उठान होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गेहूं की आवक हुई कम, आज सिर्फ उठान होगा
Sun, 05 May 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 05 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी10: अनाजमंडी में लगी गेहूं की ढेरियां। संवाद
जींद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक पहले के मुकाबले छह गुना तक कम हो गई है। सभी अनाज मंडियों में शनिवार को 50 हजार क्विंटल गेहूं ही आया, जबकि गत सप्ताह यह आवक लगभग चार से पांच लाख क्विंटल तक पहुंच गई थी। इस तरह से अब मंडियों में गेहूं की आवक काफी कम हो गई है।
जिले की मंडियों में अभी तक खरीद के मुकाबले उठान काफी कम हुई है। सरकार के निर्देशों के अनुसार खरीद के 72 घंटे तक किसानों के खाते में गेहूं की पेमेंट आनी अनिवार्य है, लेकिन खरीद एजेंसियों के उठान में देरी करने के कारण किसानों को आठ से दस दिन तक पेमेंट का इंतजार करना पड़ रहा है। इसका कारण समय पर उठान नहीं होनी है। इसको लेकर डीसी ने खरीद एजेंसियों व उठान ठेकेदारों को फटकार लगाई थी, मगर वे इसको लेकर ज्यादा गंभीर नहीं दिखाई दिए। रविवार को किसी भी मंडी में गेहूं की खरीद नहीं की जाएगी। इस दिन किसानों को पेमेंट समय पर मिले, इसके लिए उठान करवाया जाएगा।
जिलेभर की मंडियों से अब तक 67 प्रतिशत उठान का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार तक जिले की मंडियों में 6817240 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। आगामी एक सप्ताह में मंडियों में गेहूं की आवक का काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिलेभर की मंडियों में रविवार को गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। सभी मंडियों में उठान का काम किया जाएगा, ताकि किसानों को गेहूं की पेमेंट समय पर मिल सके। इसके लिए सभी खरीद एजेंसियों व उठान के ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं। -निशांत राठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।