फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   What action was taken against the corrupt, the government should issue a white paper: Gupta

भ्रष्टाचारियों पर क्या कार्रवाई हुई, सरकार श्वेत पत्र जारी करे : गुप्ता

Thu, 30 Sep 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
What action was taken against the corrupt, the government should issue a white paper: Gupta
लघु सचिवालय के बाहर दसवें दिन धरने पर बैठे आप नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : Jind
जींद। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आप नेता लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार से भ्रष्टाचार के मामलों में श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए 10वें दिन भी धरना जारी रखा।
विज्ञापन

धरने पर आम आदमी पार्टी के निकाय एवं ग्रामीण पंचायत चुनाव हरियाणा के संयोजक राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पिछले सात साल के दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार के जो भी मामले सामने आए, उनमें क्या कार्रवाई की गई हैं। इस पर श्वेत पत्र जारी होना चाहिए। सरकार भ्रष्टाचार के उन्मूलन को लेकर केवल ढोंग कर रही हैं। बड़े-बड़े घोटालों से लेकर सड़क-गलियों, पार्कों के निर्माण में पिछले वर्षों के दौरान जो घोटाले हुए हैं, उसके बारे में आम जन ही नहीं, खुद सत्ता पक्ष के विधायक अपना दर्द निकाल चुके हैं। किंतु इन शिकायतों के बाद भी कार्रवाई के लिए चली फाइलें चंडीगढ़ में रुकी हुई हैं। इससे साफ है कि सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कतई भी गंभीर नहीं हैं। इस अवसर पर भगवान कौशिक, कंवरजीत ढिल्लों, सतबीर बल्हारा, बलदेव भारद्वाज, बलवंत पांचाल, जीत सिंह, विकास पासवान, होशियार सिंह, पालीराम व रणवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed