फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   IG arrives in Jind to review law and order preparations; inspects two police companies.

Jind News: कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने जींद पहुंचे आईजी, दो पुलिस कंपनियों का किया निरीक्षण

Wed, 28 Oct 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
IG arrives in Jind to review law and order preparations; inspects two police companies.
फोटो 27जेएनडी04-पुलिस लाइन में स्वैट टीम सदस्यों से बातचीत करते आईजी हामिद अख्तर। स्रोत पुलिस
जींद। रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हामिद अख्तर ने मंगलवार को जींद का दौरा कर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस लाइन में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए गठित दो पुलिस कंपनियों का निरीक्षण किया और जवानों के ड्रिल अभ्यास, दंगा-निरोधक उपकरणों तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस गंभीर परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम और तत्पर है। पुलिस लाइन में पहुंचने पर एसपी उपासना ने आईजी का स्वागत किया। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन ग्राउंड में दोनों कंपनियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने जवानों को नियमित ड्रिल और अभ्यास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी दंगा-निरोधक उपकरण पूरी तरह कार्यशील स्थिति में होने चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके। पुलिस बल की तत्परता शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने, असामाजिक गतिविधियों और सोशल मीडिया के माध्यम से शांति भंग करने के प्रयासों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस अधिकारियों को हर परिस्थिति में सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने पुलिस जवानों का मनोबल बनाए रखने के लिए उन्हें साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में डीएसपी संदीप कुमार, डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा, डीएसपी नवीन अहलावत, डीएसपी ऋषभ सोढी भी मौजूद रहे। एसपी उपासना ने आईजी को आश्वस्त किया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना करते हुए जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

दो कंपनियों में 214 जवान और अधिकारी तैनात
एसपी उपासना ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो पुलिस कंपनियां सक्रिय हैं। प्रत्येक कंपनी में 107 जवान और अधिकारी तैनात हैं। इसके अलावा दो स्वैट टीमों का गठन किया गया है, जो शॉर्ट नोटिस पर ड्यूटी के लिए तैयार रहती हैं। जवानों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विषम और आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपट सकें।


सीलिंग प्लान और पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के बाद एसपी कार्यालय में आईजी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों, सीलिंग प्लान, पुलिस के रिस्पांस टाइम, पेट्रोलिंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed