फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   wetting for loko pilot two hour late janta express

लोको पायलट के इंतजार में नरवाना जंक्शन पर दो घंटे रुकी जनता एक्सप्रेस

Tue, 16 Feb 2016 11:52 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
wetting for loko pilot two hour late janta express
 लोको पायलट की वजह से जनता एक्सप्रेस करीब दो घंटे नरवाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। लोको पायलट के देरी से आने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। दो घंटे के बाद लोको पायलट जींद से नरवाना पहुंचा और तब कहीं जाकर ट्रेन को वाया कुरुक्षेत्र निकाला गया।
विज्ञापन

सांपला में रेलवे ट्रैक जाम होने की वजह से लंबे रूट की गाड़ियों का रूट बदलकर दूसरे रेल मार्गों से चलाया जा रहा है। फिरोजपुर से चलकर मुंबई को जाने वाली जनता एक्सप्रेस करीब दो घंटे नरवाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जानकारी के अनुसार जींद में लोको पायलट को शिफ्ट होना था, लेकिन ट्रेन को वाया कुरुक्षेत्र निकालने का फैसला किया गया। इस कारण ट्रेन को नरवाना में खड़ा किया गया।
विज्ञापन


लोको पायलट को नरवाना भेजने के लिए ट्रेन का इंतजार किया गया। जनता एक्सप्रेस करीब दस बजे नरवाना पहुंच गई, लेकिन लोको पायलट करीब पौने बारह बजे आभा एक्सप्रेस ट्रेन से नरवाना पहुंचा और उसके बाद ट्रेन कुरुक्षेत्र को रवाना हुई। हजारों यात्रियों को लोको पायलट नहीं होने के कारण रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी कार्य था, नरवाना में फंसे
नरवाना में फंसे यात्री ज्योति सिंह ने बताया कि वह बठिंडा से दिल्ली जाना है। काफी जरूरी कार्य था, लेकिन दो घंटे से नरवाना स्टेशन पर बैठे हैं। इस कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

इलाज कराने जा रहे थे
यात्री हरजिंदर ने बताया कि उसे दिल्ली जाना है, लेकिन नरवाना स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस के फंसने से परेशान हो गए। देरी से दिल्ली पहुंचने पर शायद दवाई नहीं मिल पाएगी।


अचानक बदला गया रूट
नरवाना स्टेशन अधीक्षक एसएन गुप्ता ने बताया कि अचानक ट्रेन को वाया कुरुक्षेत्र निकालने के आदेश आए। ट्रेन में सवार लोको पायलट नरवाना-कुरुक्षेत्र रास्ते से वाकिफ नहीं था, जिस कारण जींद से लोको पायलट बुलाना पड़ा। लोको पायलट आभा एक्सप्रेस से नरवाना पहुंचा और उसके बाद ट्रेन रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed