फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   West Zone beat South Zone 6-0

Jind News: वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 6-0 से हराया

Tue, 03 Sep 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
West Zone beat South Zone 6-0
मैच के दौरान दमखम दिखातीं महिला हॉकी खिलाड़ी। संवाद
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में रविवार को सात दिवसीय हॉकी इंडिया सब जूनियर इंटर जोन चैंपियनशिप का आगाज हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग जोन की सात टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों मेें कुल 126 महिला खिलाड़ी हैं। चैंपियनशिप के शुभारंभ के मौके पर एसडीएम दलजीत सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। 7 जोन में नार्थ, ईस्ट, साउथ, वेस्ट, साई बल, साई शक्ति व अकादमी की टीमें शामिल हुईं।
रविवार को पहले दिन हुए मुकाबलों में तीन टीमों के बीच मैच खेले गए थे। पहले मुकाबले में वेस्ट जोन ने अकदामी को 5-0 से मात दी थी।
दूसरे मुकाबले में साई शक्ति की टीम ने साउथ जोन को 1-9 से हराया था। पहले दिन के तीसरे व अंतिम मैच में साई बल ने नार्थ जोन को 3-0 से हराया था। सोमवार को दूसरे दिन के हुए खेल मुकाबलों के पहले मैच में वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 6-0 से हराया। दूसरे मैच में साई शक्ति ने अकादमी को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव सुनील मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 7 सितंबर तक चलेगी।
वेस्ट जोन के छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी खिलाड़ी मधु सिधार को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मधु ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से खेल रही है। अब तक उसे 4 बार बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिल चुका है। उसने कहा कि वह तीसरी बार सब जूनियर इंटर जोन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में खेल रही है। उसने बताया कि वह मैच के दौरान फारवर्ड खेलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed