{"_id":"61af9db19a7a1443c860a21b","slug":"welcome-to-police-s-jagriti-cycle-yatra-on-arrival-in-jind-jind-news-rtk632059297","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की जागृति साइकिल यात्रा का जींद में पहुंचने पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की जागृति साइकिल यात्रा का जींद में पहुंचने पर स्वागत
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज में यात्रा का स्वागत करती जींद पुलिस की महिला टीम। विज्ञप्ति
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। प्रदेश में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई पुलिस की जागृति साइकिल यात्रा मंगलवार को दोपहर बाद जींद पहुंची। यहां राजकीय महिला कॉलेज में इस यात्रा में शामिल महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यात्रा का नेतृत्व इंस्पेक्टर माया कर रही थीं। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक गीता, उपनिरीक्षक प्रेम कुमारी, चौकी इंचार्ज एएसआई मोनिका देवी, पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने कॉलेज स्टाफ के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा यात्रा का आधारशिला पब्लिक स्कूल, आर्य पब्लिक स्कूल, हिंदू कन्या महाविद्यालय में भी स्वागत हुआ है। इन सभी संस्थाओं की छात्राओं ने भी इस यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा को 15 नवंबर को पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इंस्पेक्टर माया ने कहा कि सभी महिलाओं को दुर्गा शक्ति मोबाइल एप, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, आपातकालीन 112, बाल सहायता 1098, सीडब्लूसी की महत्ता और साथ ही प्रत्येक जिले में महिला पुलिस थानों के बारे में भी अवगत करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।