{"_id":"69bff673447feeedf302e5d0","slug":"welcome-accorded-to-the-victorious-player-upon-reaching-brahmanwas-village-jind-news-c-199-1-jnd1010-150409-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ब्राहमणवास गांव पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ब्राहमणवास गांव पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का स्वागत
Mon, 23 Mar 2026 02:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
22जेएनडी33: विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि।संवाद
जुलाना। क्षेत्र के ब्राह्मणवास गांव के खिलाड़ी सोनू शर्मा ने ओड़िशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 24वीं पैरा नेशनल चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर सोनू शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने शिरकत की और विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया। कुलदीप रंधावा ने कहा कि सोनू शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इस मौके पर सोनू शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, कोच और गांव के लोगों को दिया। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन मीनू शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि पवन करसोला, सरपंच प्रतिनिधि राहूल, मोहित आदि मौजूद रहे।