फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Weekly Shrimad Bhagavat Katha Concludes at the Shiva Temple with Reverence and Devotion

Jind News: शिव मंदिर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति भाव से समापन

Mon, 25 May 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Weekly Shrimad Bhagavat Katha Concludes at the Shiva Temple with Reverence and Devotion
24जेएनडी11: रोहतक रोड पर शिव मंदिर में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लेते श्रद्धाल
जींद। रोहतक रोड स्थित शिव मंदिर में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथामृत का श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और दीपदान कार्यक्रम में भाग लिया। समापन अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं और समाज में भाईचारा एवं सद्भावना को मजबूत बनाते हैं। यह आयोजन गीता-भागवत प्रचार सेवा ट्रस्ट वृंदावन के मार्गदर्शन में शकुंतला वैष्णवी एवं राजेंद्र वैष्णव परिवार की ओर से करवाया गया।
विज्ञापन

कथा वाचक इंदु वैष्णवी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सुंदर वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने परिवार सहित दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना था। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा आयोजकों ने सभी सहयोगियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed