फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wedding trick misconduct with student

शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया दुराचार

Fri, 25 Jul 2014 12:56 AM IST
जींद
जींद Updated Fri, 25 Jul 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
एक जेबीटी छात्र द्वारा रोहतक की एक छात्रा को शादी का झांसा देकर दुराचार करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने जींद की जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी को मामले की शिकायत दी है। जिला महिला संरक्षण अधिकारी ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला रोहतक पुलिस को भेज दिया है।  
रोहतक निवासी एक छात्रा ने जिला महिला एवं संरक्षण अधिकारी को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह जेबीटी की छात्रा है। जींद निवासी एक युवक भी उसके साथ जेबीटी का छात्र है। दोनों एक साथ रोहतक से जेबीटी कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि जींद निवासी छात्र उसे बहला फुसला कर एक होटल में ले गया। शादी का झांसा देकर वहां उसके साथ दुराचार किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिला महिला संरक्षण अधिकारी ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए मामला रोहतक पुलिस के पास भेज दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा और आरोपी छात्र दोनों रोहतक में एक साथ जेबीटी कर रहे हैं। पीड़ित छात्रा नाबालिग है। छात्रा के साथ दुराचार रोहतक में हुआ है। इसलिए यह मामला रोहतक पुलिस का बनता है। पीड़ित छात्रा के बयान दर्जकर आगामी कार्रवाई के लिए मामला रोहतक पुलिस के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                                                                                                कृष्णा चौधरी, जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed