फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   weather update temperature will drop due to light drizzle and cold will increase

Jind News: हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, अब और बढ़ेगी ठंड, जानिए मौसम का हाल

Sun, 15 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
weather update temperature will drop due to light drizzle and cold will increase
सुबह के समय छाये कोहरे के बीच से गुजरती रेलगाड़ी। - फोटो : Jind
जींद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शुक्रवार देर शाम कुछ स्थानों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम का मिजाज और बदल गया और ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पूर्व की तरफ से चल रही ठंडी तेज हवा से धूप खिली होने के बाद भी दिनभर कंपकपी छुटती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 80 प्रतिशत जबकि हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड तीन दिनों तक और रफ्तार पकड़ेगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि वह शाम को ही फसलों की सिंचाई करें।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से आकाश में बादलवाई बनी हुई थी और तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो गई थी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा पहुंचा था तो न्यनूतम तापमान दस डिग्री पार जा रहा था। शुक्रवार शाम को जिला के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और रातभर बादलवाई भी रही। शनिवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। दिन चढने के साथ बादल छंट गए और धूप खिल उठी। बावजूद इसके ठंड से दिनभर कंपकपी छुटती रही। इसके चलते लोगों ने जल्दी से काम निपटाया और घरों में घुस गए।
विज्ञापन

लोगों को खिली धूप का आंनद लेते हुए देखा गया। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी तथा वर्षा के चलते मौसम का मिजाज एक बार फिर ठंडा हो गया है। पूर्व की तरफ से चल रही बर्फीली हवाओं से तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान लुढ कर तीन डिग्री पर आ गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी लुढककर 16 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी और शीत लहर भी चलेगी। 19 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम करवट लेगा। इसके बाद तापमान में कुछ इजाफा हो जाएगा। पांडू पिडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हवा की गति तेज होने के साथ ठंडी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed