फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   weather, rain, waterlodging in police station, jind

बारिश से सदर थाने में भरा पानी, रिकॉर्ड भीगा

Sat, 11 Jul 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
weather, rain, waterlodging in police station, jind
बारिश के बाद जलमग्न हुआ सदर थाना सफीदों। - फोटो : Jind
सफीदों। रात को तूफान के साथ आई तेज बारिश से सदर थाने में पानी भर गया। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने भी इधर-उधर खड़े होकर रात बिताई। जिस बिल्डिंग में अस्थायी थाना चल रहा है, वह बीपीडीओ द्वारा कई साल पहले ही कंडम घोषित की जा चुकी है। ऐसे में कभी भी थाने की छत गिर सकती है। इस कारण पुलिसकर्मी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश से थाना का पूरा प्रांगण जलमग्न हो गया और माल खाने में रखा कुछ रिकॉर्ड भी पानी में भीग गया। पुलिस कर्मियों द्वारा बारिश में मशक्कत कर रिकॉर्ड को बचाने का प्रयास किया गया। वहीं गांव मुआना में भी तूफान व बारिश से एक मकान की छत गिर गई। परिवार के 8 लोगों ने छत गिरने का पहले ही अंदेशा हुआ तो उन्होंने मकान खाली कर पड़ोस के मकानों में जाकर अपनी जान बचाई। मकान मालिक भारत भूषण को छत गिरने से साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। छत के नीचे दबने से मकान में रखा फ्रिज, टीवी, अनाज की टंकी दो चारपाई घर का पूरा सामान खराब हो गया। इस हादसे के बाद परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं बारिश व तूफान से बिजली निगम के भी खंभे गिरने सेे नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed