फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Weather is becoming a cause of trouble for the electricity corporation

मौसम बन रहा बिजली निगम के लिए परेशानी का सबब

Sat, 03 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Weather is becoming a cause of trouble for the electricity corporation
जींद। बिजली निगम के लिए मौसम परेशानी का सबब बन रहा है। गर्मी के कारण जहां ट्रांसफार्मर हीट होकर ट्रिप कर रहे हैं, वहीं बारिश के दौरान केबल में पानी घुसने से फाल्ट भी हो रहे हैं। दोनों ही परिस्थितियों के कारण हर दो से तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे बिजली निगम के कर्मचारी भी परेशान हो चुके हैं। गर्मी के कारण बिजली की खपत व लोड बढ़ गया है।
विज्ञापन

मानसून में देरी के कारण जिले में पारा चढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गई है। इससे बिजली के कट भी ज्यादा लग रहे हैं। शहर में जहां शेड्यूल से एक से दो घंटे की अतिरिक्त कटौती की जा रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार घंटे की अतिरिक्त कट लगाए जा रहे हैं। ज्यादा लोड होने के कारण एक सप्ताह में 30 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन

बिजली के ज्यादा कट लगने से धान की रोपाई का काम भी लगातार प्रभावित हो रहा है। शनिवार को हुई बारिश ने भी बिजली निगम कर्मचारियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। बारिश के तुरंत बाद से ही जिलेभर में बिजली आपूर्ति बाधित रही है। ऐसे में निगम के कर्मचारियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। बारिश नहीं होने से किसानों ने रोपाई का काम धीमा कर दिया था और किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। हालांकि शनिवार को हुई बारिश से किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से कहीं जंपर तो कहीं फ्यूज उड़ रहे हैं। पुराने तार टूट रहे हैं और ज्यादा लोड होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। प्रतिदिन बिजली की अब 150 से बढ़कर 250 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो रही हैं। वहीं निगम का दावा था कि सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ा दी गई है, जो ब्रेकडाउन से निजात दिलाएंगे, बावजूद इसके लगातार कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से किसानों को मिली राहत
बारिश नहीं होने व बिजली की कटौती के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। बार-बार कटौती के चलते किसान परेशान हैं। जिले में इस बार एक लाख 32 हेक्टेयर में किसानों ने धान की रोपाई की है। बारिश नहीं होने से किसानों के सामने धान की रोपाई का काम धीमा कर दिया है और किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को बारिश हुई है। इससे किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
इस तरह बढ़ी बिजली की खपत
बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही है। लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं और घरो में कूलर, पंखे व एसी चल रहे हैं। इसके चलते बिजली की खपत में भी इजाफा हुआ है। 14 जून को 60.68 लाख यूनिट, 15 जून को 64.94 लाख यूनिट, 16 जून को 63 लाख यूनिट, 17 जून को 72.16 लाख यूनिट, 18 जून को 76.24 लाख यूनिट, 19 जून को 81.37 लाख यूनिट, 20 जून को 80.46 लाख यूनिट, 21 जून को 82.50 लाख यूनिट, 22 जून को 90.20 लाख यूनिट, 23 जून को 91.63 लाख यूनिट, 24 जून को 88.95 लाख यूनिट की खपत हुई थी। इसके एक सप्ताह के अंदर अब बिजली की खपत एक करोड़ यूनिट से ऊपर पहुंच चुकी हैं।

गर्मी बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर हीट हो रहे हैं। इसके कारण बिजली बाधित होने की शिकायतों में इजाफा हुआ है। वैसे उपभोक्ताओं के लिए बिजली की कोई कमी नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह आवश्यकतानुसार ही बिजली का उपयोग करें। इससे खपत में काफी कमी आएगी। इसके अलावा जहां भी बिजली बाधित होने की सूचना मिलती है, वहां कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवाया जा रहा है।
--श्यामबीर सैनी, एसई, बिजली निगम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed