{"_id":"69bef59b86b8ed114c0d7074","slug":"weather-changes-in-the-month-of-chaitra-dense-fog-and-feeling-of-cold-jind-news-c-200-1-bgh1002-122080-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चैत्र माह में बदला मौसम...घना कोहरा और ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चैत्र माह में बदला मौसम...घना कोहरा और ठंड का अहसास
विज्ञापन
-फोटो 89 : बहादुरगढ़ में शनिवार की सुबह छाया घना कोहरा और सड़क से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चैत्र माह की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शनिवार सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छा गया जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय विजिबिलिटी 20 मिटर तक रही। इस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई।
वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। कोहरा भी सुबह 10 बजे तक रहा। इसके बाद धूप निकली और दोपहर के समय मौसम में मामूली गर्माहट महसूस की गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 25 मार्च तक मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा। बीते दिनों की गर्माहट के बाद अचानक आई ठंड ने लोगों को फिर से हल्के गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, हल्की बारिश ने मौसम को और ठंडा कर दिया जिससे गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। कोहरे और ठंड के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ होगा।