Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Narwana's power supply system will improve

Jind News: 36 करोड़ से सुधरेगी नरवाना की बिजली व्यवस्था, नई केबल और पोल लगेंगे

Wed, 11 Nov 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Narwana's power supply system will improve
फोटो 11जेएनडी05-नरवाना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए लाए गए सामान की चेकिंग करते निगम अ
जींद। बिजली निगम शहर नरवाना की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के लिए 36 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस राशि से बिजली की पुरानी और कमजोर व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ नई केबल बिछाने, कंडक्टर बदलने, फ्यूज लगाने और नए बिजली पोल खड़े किए जाएंगे। योजना पूरी होने के बाद शहर में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक बेहतर और सुचारु होने की उम्मीद है। इससे पर्याप्त वोल्टेज भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

शहर में बढ़ती आबादी और बिजली कनेक्शनों की संख्या के अनुसार आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिजली निगम ने योजना तैयार की है। कई क्षेत्रों में पुरानी बिजली लाइन और उपकरणों के कारण लोड बढ़ने पर दिक्कत आती है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर और लाइनों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
विज्ञापन

इसके चलते कई बार फाल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या सामने आती है। निगम की इस योजना में ऐसे तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बिजली नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। नई केबल और बेहतर कंडक्टर लगने से लाइनों में आने वाले फाल्ट कम होने की उम्मीद है। वहीं, नए पोल खड़े होने और कमजोर उपकरणों को बदलने से बिजली नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी। इससे बार-बार बिजली गुल होने की समस्या में कमी आएगी और कम वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान क्षमता
-पिन के साथ 11 kV पॉलीमेरिक पिन इंसुलेटर-23408
-11 kV पॉलीमेरिक डिस्क इंसुलेटर-4827
-एलटी इंसुलेटर-1302
-एग इंसुलेटर-93
-11 kV पॉलीमेरिक डिस्क इंसुलेटर स्टे के लिए-3407
-पीपीसी पोल नौ मीटर-326
-पीपीसी पोल 11 मीटर-4945

जींद और जुलाना में 74 करोड़ से हो चुका काम
बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जिले के अन्य शहरों में भी काम किया जा रहा है। इसी साल जींद और जुलाना शहर में करीब 74 करोड़ रुपये की लागत से बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम पूरा किया जा चुका है। इन शहरों में बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए आवश्यक बदलाव किए गए हैं। अब इसी कड़ी में नरवाना शहर को शामिल किया गया है। करीब 36 करोड़ रुपये की योजना से यहां बिजली ढांचे को आधुनिक और मजबूत बनाने पर जोर रहेगा।


वर्जन
जिला के तीनों डिविजनों में बिजली व्यवस्था में सुधार किए जा रहे हैं। जींद और जुलाना में यह कार्य पूरा हो चुका है जबकि नरवाना डिविजन में यह कार्य किया जाना है, जिस पर 36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। -विनोद पूनिया, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article