फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'We will take out the information from the light, we are the government, will you hide it from us too'

‘हलक से निकाल लेंगे जानकारी, सरकार हैं हम, हमसे भी छिपाओगे क्या’

Sat, 10 Sep 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
'We will take out the information from the light, we are the government, will you hide it from us too'
जींद। लघु सचिवालय में हुई जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा एक्शन मोड में नजर आए।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने पिछले दिनों कई बार कृषि विभाग से किसान सम्मान निधि योजना के तहत गांवों के अनुसार रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने कृषि विभाग कार्यालय में कई बार प्रतिनिधि को भेजा, लेकिन अधिकारियों ने विधायक को दो टूक कहा था कि यह जानकारी गोपनीय है, इसलिए वह किसी से नहीं दे सकते। मिढ़ा ने कहा कि चंडीगढ़ में हमसे पूछा जाता है कि विधानसभा क्षेत्र में किस गांव में कितने-कितने किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। जब ऐसी जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों से पूछी जाती है तो वे इसे गोपनीय बताकर अपनी ड्यूटी से पल्ला झाड़ लेते हैं।

सांसद बोले- विधायक जी तरीके से बात करो यह मीटिंगहै
बैठक में विधायक ने कृषि विभाग के एसडीओ नवनीत से कहा कि हलक में से जानकारी निकाल लेंगे। सरकार हैं हम। सरकार से भी जानकारी छिपाओगे क्या। एसडीओ कोई जवान नहीं दे सके। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सोनीपत लोकसभा सांसद रमेश कौशिक ने विधायक को बीच में टोकते हुए कहा कि विधायक जी तरीके से बात करो यह मीटिंग है। इसके बाद विधायक मिड्ढा चुप हो गए। इसके अलावा विधायक मिड्ढा ने दूसरे मामले में बैंक अधिकारियों से भी पूछा कि लोन देने के क्या मानक हैं। इस पर बैंक अधिकारी ने कहा कि वह शर्त पूरी करने पर एक, दो और तीन लाख रुपये तक का लोन देते हैं। इस पर विधायक ने कहा कि कमीशन का कोई खेल है क्या। बैठक में स्थानीय विधायक गंभीर दिखाई दिए और उन्होंने अन्य मामलों में भी अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed