फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   We will make the dream of developed Uchana a reality: Devendra Atri

विकसित उचाना का सपना साकार करेंगे : देवेंद्र अत्री

Mon, 15 Sep 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
We will make the dream of developed Uchana a reality: Devendra Atri
15जेएनडी39-मनोनित पार्षद नरेश सौंगरी का मुंह मीठा करवाते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। संवा
उचाना। नगर पालिका के सभागार में सोमवार को मनोनीत पार्षद नरेश सौंगरी और दलबीर ग्रोवर को शपथ दिलाई गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने कहा कि विकसित उचाना का सपना साकार करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि गांव और शहर में निरंतर अभियान चल रहे हैं। शहर में पार्क और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। बारिश से हुई फसल क्षति के लिए सरकार ने 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की घोषणा की है। जान-माल के नुकसान के लिए भी अलग-अलग मुआवजा राशि तय की गई है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

पहले एक जिले तक होता था विकास

विधायक ने कहा कि अब से पहले की सरकारों में क्या होता था ये किसी से छुपा नहीं है। एक जिले तक विकास, रोजगार को समेट कर रख दिया था। जिस तरह से जिला परिषद एक जिले में काम करवाती हैं ऐसे ही बीती सरकार में एक जिले में विकास करवाया जाता था। 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम मनोहर लाल बने तो पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाने के साथ मेरिट के आधार पर रोजगार युवाओं को दिया गया। अब सीएम नायब सिंह सैनी मेरिट के आधार पर जो शुरूआत की गई उसको आगे बढ़ा रहे है। बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाने का काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों में नहीं गुटबाजी
नगर पालिका चेयरमैन विकास काला ने कहा कि 2022 से अब तक सभी विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए हैं। उचाना के 13 पार्षदों में से किसी तरह की गुटबाजी नहीं है किसी ने भी आज तक विकास कार्यों का विरोध नहीं किया है। सभी पार्षद मिलजुल कर काम कर रहे हैं। सभी वार्डों में समान रूप से विकास के काम करवाए जाते है। जिस तरह का कार्यालय उचाना नगर पालिका है वैसे कार्यालय पूरे प्रदेश में नहीं मिलेगा। विधायक से मांग करते हुए कहा कि 2018 में सीएम ने बस स्टैंड के पास कम्युनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की थी जिस पर काम नहीं शुरू हुआ। इसको जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। सभी कागजात कार्रवाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed