फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Waterlogging situation is caused due to BJP's failure: Dushyant

भाजपा की विफलता के कारण बनी जलभराव की स्थिति : दुष्यंत

Mon, 08 Sep 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging situation is caused due to BJP's failure: Dushyant
07जेएनडी13-मंगलपुर में सतबीर श्योकंद के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्
उचाना/जींद। पूर्व उप मुख्यमंत्री सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि साल 2023 के बाद प्रदेश में आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण किसानों की लाखों एकड़ फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। भाजपा सरकार की विफलता के कारण आज प्रदेश भर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यह बात उन्होंने रविवार को मंगलपुर गांव में पत्रकार वार्ता में कही। जहां वह सतबीर श्योकंद के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से पंपिंग की व्यवस्था समय रहते नहीं की गई न ही लगे हुए पंपों को दुरूस्त किया गया। सरकार को पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करनी चाहिए। किसानों को तुरंत प्रभाव से मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में देरी कर रही है।
विज्ञापन

साल 2023 में प्रदेश के करीब 12 जिले बाढ़ की चपेट में आए थे। उस समय गठबंधन सरकार में हमने 7वें दिन ही बाढ़ प्रभावित प्रत्येक किसान के खाते में सात हजार रुपये मदद के लिए ट्रांसफर कर दिए गए थे तो अब देरी क्यों हो रही है। खेतों में जलभराव से किसान की फसल खराब हो चुकी है। इस अवसर पर जोरा सिंह डूमरखा, वीरेंद्र कौशिक, पिरथी डोहाना खेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed