{"_id":"6a32fcb696287dfd030b0ee8","slug":"waterlogging-and-sewerage-crisis-in-new-krishna-colony-troubles-residents-jind-news-c-199-1-sroh1009-155265-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: न्यू कृष्णा कॉलोनी में जलभराव और सीवरेज संकट से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: न्यू कृष्णा कॉलोनी में जलभराव और सीवरेज संकट से लोग परेशान
विज्ञापन
17जेएनडी24: न्यू कृष्णा कालोनी की गली में सीवरेज लीक होने से भरा गंदा पानी। संवाद
जींद। शहर की न्यू कृष्णा कॉलोनी के निवासी पेयजल और सीवरेज व्यवस्था की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। कॉलोनी की गलियों में जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से न केवल लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
कॉलोनीवासी सुनील राज बामनिया, रमेश, अजय ने कहा कि लंबे समय से सीवरेज निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों और गलियों में भरा रहता है। जलभराव के चलते मच्छरों, मक्खियों और अन्य हानिकारक जीवाणुओं का प्रकोप बढ़ गया है।
इससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड तथा त्वचा संबंधी बीमारियों की आशंका बनी हुई है। कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। सीवरेज के गंदे पानी के कारण स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। गलियों में जमा पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि न्यू कृष्णा कॉलोनी में तत्काल प्रभाव से सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, जल निकासी के स्थायी प्रबंध किए जाएं तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल और बेहतर सफाई व्यवस्था हर नागरिक का मूल अधिकार है तथा प्रशासन को इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए, ताकि कॉलोनीवासियों को गंदगी और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।
बाक्स
कॉलोनी में सीवरेज ब्लॉक होने के कारण अगर कहीं परेशानी बनी है तो उसका समाधान करवाया जाएगा। शहरवासियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-भानूप्रकाश, एक्सईन जनस्वास्थ्य विभाग जींद।