फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water treatment plants will be built and pipelines will be laid in five villages at a cost of 35 crore rupees.

Jind News: 35 करोड़ रुपये से पांच गांवों में जलघर बनाए जाएंगे व पाइपलाइन बिछेगी

Tue, 09 Dec 2025 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Water treatment plants will be built and pipelines will be laid in five villages at a cost of 35 crore rupees.
08जेएनडी22: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में अ​धिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर सोमवार को अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बैठक की। कलस्टर योजना के तहत पांच गांवों जाजवान, संगतपूरा, जलालपुर खुर्द, ईंटल कलां व ईंटल खुर्द में नए जलघर बनाए जाएंगे व गलियों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बड़ौदी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य जोरों पर है। इस जलघर पर 185 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शहर में 18 बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाने हैं और चार बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस विकास कार्य की भी सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। सीवरेज और पाइपलाइन व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ीकरण के लिए 17 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करवाई गई है। जिले में अधिकारियों के आवासीय मकानों के टेंडर भी जल्द होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को सभी नेशनल हाइवे की मरम्मत और ओवरब्रिज पर पेड़-पौधे व फूल लगवाने के निर्देश दिए। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वह एकलव्य स्टेडियम में आवश्यक सामान का एस्टिमेट बनाकर भिजवाना सुनिश्चित करें। स्टेडियम में करोड़ों रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जा रहा है।
मनोहरपुर में बनने वाले परचेज सेंटर के कार्य का टेंडर जल्द लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार जींद-भिवानी, जींद-दिल्ली लाइन अंडर पास के कार्य भी दो महीने में पुरा करने की बात अधिकारियों ने कही।

सड़कों के लिए 11 करोड़ की राशि मंजूर
लोक निर्माण विभाग की विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण के लिए 11 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करवाई गई है। कंडेला में बनने वाली सीएचसी के कार्य के टेंडर भी आगामी दस दिनों में लगा दिए जाएंगे। डिप्टी स्पीकर ने शिल्ड ग्रेबिग मशीनों को झंडी देकर रवाना किया। इस पर 24 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। यह सीवरेज साफ करने वाली मशीनें शहर के तंग इलाकों में भी काफी कारगर साबित होंगी। इन मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन करीब 20 सीवरेज मेन हॉल को साफ किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed