{"_id":"682b73975c6ee5d4b6007975","slug":"water-shortage-in-lone-village-people-expressed-their-anger-by-blocking-the-road-jind-news-c-199-1-jnd1002-134971-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लोन गांव में पानी की किल्लत सड़क जाम कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लोन गांव में पानी की किल्लत सड़क जाम कर जताया रोष
विज्ञापन
19जेएनडी32-लोन गांव में पानी की किल्लत से परेशान होकर सडक़ जाम करते हुए ग्रामीण। संवाद
नरवाना। पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे लोन गांव के लोगों का सब्र सोमवार को टूट गया। सुबह करीब 10 बजे आक्रोषित ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति को लेकर विरोध जताते हुए मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। यह जाम लगभग आधे घंटे तक चला, जिससे दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पिछले कई दिनों से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। हालात यह हैं कि कई घरों में तो पानी बिल्कुल नहीं पहुंच रहा। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिना पानी के जीवन मुश्किल हो गया है। सरकार और प्रशासन उनकी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी एक दिन छोड़कर एक दिन दिया जा रहा है, लेकिन तब भी कुछ घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। इससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन मुंडे और जेई सुरेंद्र कुंडू मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जाम खोलने की अपील करते हुए समस्या का समाधान शाम तक कराने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों का आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और शांतिपूर्वक वहां से चले गए। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।