{"_id":"6169c10b0d9a62615e6536c3","slug":"water-reached-jind-rohtak-national-highway-jind-news-rtk6271222157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर पहुंचा पानी, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर पहुंचा पानी, आवागमन में परेशानी
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे से बहता पानी। संवाद
- फोटो : Jind
Link Copied
जुलाना। जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर पानी उतर आया है। अब नेशनल हाईवे से गुजरने वाले दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जुलाना में पिछले दिनों बारिश से जलभराव की समस्या पैदा हो गई थी। इसके बाद गांव बुढ़ाखेड़ा के लोगों ने खेतों से पानी निकलाने के लिए पानी का बहाव गांव ब्राह्मणवास की तरफ कर दिया था। इसके बाद अब जींद-रोहतक बाईपास रोड के साइफन से होते हुए यह पानी जुलाना में जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर आ गया है। जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर पानी का बहाव काफी तेज है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में जल्द ही हाईवे से गुजर रहा यह बारिश का पानी गांव ब्राह्मणवास के खेतों को जलमग्न करेगा, जिससे गांव ब्राह्मणवास के किसानों के लिए परेशानी से कम नहीं होगा। खेतों में किसानों की पकी पकाई कपास, धान और बाजरे की फसल खड़ी है। अगर खेतों में की पानी बढ़ता है तो यह किसानों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि बारिश के पानी की निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।