फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water logging in the streets due to rain, roads collapsed

25 एमएम बारिश से ही शहर की सड़कें बनी तालाब, रानी तालाब में डाला जा रहा बरसाती पानी

Thu, 21 Jul 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Water logging in the streets due to rain, roads collapsed
20जेएनडी15 : सड़कों पर भरे पानी के बीच से निकलते बाइक सवार। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। शहर में दिन हुई झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के गली मोहल्ले और सड़कें जलमग्न हो गए । तीन-तीन फीट तक पानी भर गया और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है वहां की सड़कें धंस गईं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 86 प्रतिशत व हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। बुधवार को जींद में 25 एमएम, जुलाना में 15 एमएम, सफीदों में दस एमएम बारिश दर्ज की गई
विज्ञापन

जींद, सफीदों तथा जुलाना में बुधवार को अच्छी बारिश हुई, जबकि अन्य स्थानों पर हल्की फुहार गिरी। शहर में सड़कों तथा गलियों में बरसाती पानी जमा हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन स्थानों पर सड़कों का निर्माण चला हुआ है, वहां पर सड़के धंस गई। बूंदाबांदी तथा बारिश ने लोगों को काफी हद तक उमस भरी गर्मी से राहत दी है। इसके चलते तापमान में भी तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आकाश में बादल छाये रहने के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
बॉक्स
पानी निकासी दावों की खुली पोल, पानी-पानी हुआ शहर
बारिश के साथ ही पानी निकासी के दावों की पोल भी खुल गई। शहर में पानी निकासी के लिए अमृत योजना के तहत भारी भरकम बजट से लाइन बिछाई गई थी। बावजूद इसके कुछ एमएम बारिश ने ही शहर की सड़कें तथा गलियां बरसाती नालों में तब्दील हो रही हैं। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। पटियाला चौक से लेकर रानी तालाब, पुरानी अनाज मंडी रोड तथा भिवानी रोड के हालात काफी बदतर थी।
बॉक्स
पुराना एक्सचेंज के निकट एक ट्रक दलदल में धंस गया। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। यही हालात भिवानी रोड़ के बने रहे। हालात यहां तक रहे कि भिवानी रोड से पैदल निकलना भी दूभर हो गया। कई सरकारी दफ्तरों के परिसर में पानी भर गया था।

बॉक्स
धान की फसल को होगा फायदा
पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि मानसून की सक्रियता के चलते 21 व 22 जुलाई को अच्छी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने किसानों को सिंचाई तथा स्प्रे से परेहज करने की सलाह दी है। बीमारी के लक्ष्ण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करने के लिए कहा गया है। बारिश से धान की फसल को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed