{"_id":"6a46af0e718ae9c42e010ff3","slug":"water-drainage-in-kandela-has-stopped-dirty-water-is-rotting-in-the-drains-villagers-are-troubled-by-the-stench-and-mosquitoes-jind-news-c-199-1-jnd1013-156056-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कंडेला में जल निकासी ठप, नालों में सड़ रहा गंदा पानी...बदबू और मच्छरों से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कंडेला में जल निकासी ठप, नालों में सड़ रहा गंदा पानी...बदबू और मच्छरों से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
02 कंडेला गंदगी से भरा पड़ा नाला ओर पनपते मच्छर संवाद
कंडेला। कंडेला गांव में विकास के दावों के बीच जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। मुख्य नालों में गंदा पानी लंबे समय से जमा है जिससे ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। नालों की सफाई न होने से पानी आगे नहीं बह पा रहा है और कई जगह यह सड़कर काला पड़ चुका है।
नालों में प्लास्टिक की बोतलें, थर्माकोल, चिप्स के पैकेट और अन्य कचरा भरा हुआ है जिससे पानी का बहाव पूरी तरह रुक गया है। पूरे इलाके में तेज बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीण बलजीत ने बताया कि कई दिनों से गंदा पानी नालों में जमा है जिससे बदबू और मच्छरों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजबीर ने कहा कि बदबू इतनी तेज है कि घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नालों की सफाई कराने और जल निकासी व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
कंडेला में जल निकासी समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही नालों की सफाई कराई जाएगी ताकि जल निकासी सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके। -नीलम सरपंच