फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water crisis in Julhera for three years due to lack of pipeline

जुलहेड़ा गांव में तीन वर्ष से पेयजल को तरस रहे ग्रामीण, डीसी से मिलकर समाधान की लगाई गुहार

Fri, 29 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Julhera for three years due to lack of pipeline
जींद। महज 900 मीटर पाइप लाइन नहीं होने के कारण जुलहेड़ा गांव के लोगों को तीन वर्षों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2019 से पेयजल की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों ने वीरवार को डीसी से शिकायत की और पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि गांव में जल घर बना हुआ है, लेकिन 900 मीटर की पाइप लाइन नहीं होने के कारण ग्रामीण पिछले तीन वर्ष से जल संकट का सामना कर रहे हैं। समस्या को दूर करने के लिए तीन वर्षों में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। हर बार उनको शीघ्र पेयजल उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन समस्या दूर नहीं की गई। स्थिति यह है कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। यह भी बताया कि गांव में दबाई जाने वाली 900 मीटर की पाइप लाइन के लिए टेंडर प्रक्रिया भी काफी समय पहले हो चुकी है, लेकिन इस पर आज तक काम शुरू नहीं हुआ। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही गांव में पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया गया तो वह रास्ता रोकने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों को डीसी ने गांव में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed