{"_id":"6a25ba7121eac25a060c80ea","slug":"waste-management-campaign-launched-waste-will-be-collected-door-to-door-in-segregated-categories-jind-news-c-199-1-sroh1009-154682-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कचरा प्रबंधन अभियान की शुरुआत, घर-घर से अलग-अलग श्रेणियों में उठेगा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कचरा प्रबंधन अभियान की शुरुआत, घर-घर से अलग-अलग श्रेणियों में उठेगा कचरा
विज्ञापन
07जेएनडी06: लवकुश पार्क से हरी झंडी दिखाकर डॉ. अनुराधा सैनी कचरा प्रबंधन अभियान का शुभारंभ करते
- फोटो : 1
जींद। नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने रविवार को वार्ड-20 स्थित लवकुश पार्क से कचरा प्रबंधन अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण के लिए कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन बेहद आवश्यक है।
वार्ड-20 के पार्षद महावीर रेढ़ू की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सैनी ने बताया कि अब कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक श्रेणी के कचरे का अलग-अलग उठान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए कि कचरे के संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था पूरी तरह श्रेणीवार हो। साथ ही कचरा उठाने वाले वाहनों की डिजिटल मॉनिटरिंग भी की जाएगी ताकि व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घर-घर से कचरा उठान का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक करें। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत लवकुश पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। इस अवसर पर नगर परिषद सचिव सुमित दहिया, पार्षद महावीर रेढ़ू, सतपाल कुंडू, बलबीर मलिक, रविंद्र कुमार, यशपाल राणा, ईश्वर दत्त कौशिक, जगदीश, आजाद शर्मा, कृष्ण शर्मा, राजेश शर्मा मौजूद रहे।